Gorakhpur News : काउंसलिंग से दूर हुईं गलतफहमियां, मियां-बीवी फिर हुए एक

गोरखपुर के महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने काउंसलिंग के जरिए पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझा दिया। संवाद और समझदारी के माध्यम से दोनों ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने का फैसला किया। यह पहल पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में अहम कदम साबित हुई।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 16 April 2026, 5:14 PM IST

Gorakhpur News: महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर अपनी अहम भूमिका निभाते हुए पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे वैचारिक मतभेद को सफल काउंसलिंग के जरिए समाप्त कर दिया। आपसी मनमुटाव के कारण अलगाव की स्थिति तक पहुंच चुके दंपति ने अब सभी गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया है।

क्या है पूरी मामला?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  डॉ कौस्तुभ के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केंद्र की टीम लगातार पारिवारिक विवादों को सुलझाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में बबलू चौहान (प्रथम पक्ष) और किरण चौहान (द्वितीय पक्ष) के मामले को गंभीरता से लेते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई। दोनों के बीच संवाद की कमी और छोटे-छोटे मतभेद समय के साथ बड़े विवाद का रूप ले चुके थे, जिससे रिश्ते में दूरी बढ़ती जा रही थी।

दोनों के बीच जमी गलतफहमियां दूर

परामर्श केंद्र के अनुभवी काउंसलरों ने दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें समझाते हुए रिश्ते की अहमियत का एहसास कराया। कई सत्रों तक चली इस काउंसलिंग में धैर्य, संवेदनशीलता और सकारात्मक संवाद के जरिए दोनों के बीच जमी गलतफहमियों को दूर किया गया। अंततः दोनों ने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से एक-दूसरे के साथ रहने की सहमति जताई।

गाजियाबाद की 200 झुग्गियों में अग्निकांड, एक के बाद एक हो रहे सिलेंडर ब्लास्ट, 10 KM दूर तक दिखा धुआं

पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन

काउंसलिंग के बाद दंपति ने हंसी-खुशी एक नई शुरुआत करने का संकल्प लिया और यह भरोसा जताया कि वे मिलकर अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस दौरान केंद्र की टीम ने उन्हें भविष्य में किसी भी विवाद की स्थिति में संवाद बनाए रखने और समझदारी से समाधान निकालने की सलाह भी दी।

राखी सावंत ने अब उत्तर प्रदेश की इस महिला अफसर के खिलाफ खोला मोर्चा, आशा भोसले से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर वायरल

टूटते हुए परिवार को फिर से जोड़ा

इस सराहनीय कार्य में काउंसलर योगेंद्र गौड़, वशिष्ठ राय और अवनीश चौधरी के साथ महिला आरक्षी शिखाश्री की विशेष भूमिका रही। उनकी मेहनत और समर्पण के चलते एक टूटते हुए परिवार को फिर से जोड़ा जा सका।
परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर ने दंपति के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 April 2026, 5:14 PM IST