गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गिरोह, अब खुल सकते हैं कई और चोरी के राज

गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए।

Gorakhpur: जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। कैम्पियरगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी और जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद सभी को तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज यादव उर्फ गोलू निवासी ककराखोर थाना बेलीपार, चन्दन यादव निवासी तेनुआ थाना गीडा, प्रिंस विश्वकर्मा निवासी पटे चौराहा थाना पनियरा जनपद महराजगंज तथा किशन विश्वकर्मा निवासी ककराखोर थाना बेलीपार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में थाना कैम्पियरगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 401/2026, धारा 2(30) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

गोरखपुर में अधूरी सड़क बनी हादसे की वजह, स्कूल वाहन से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी अनुज यादव उर्फ गोलू के खिलाफ बेलीपार थाने में चोरी से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं प्रिंस विश्वकर्मा के खिलाफ भी महराजगंज जनपद के पनियरा थाने में आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोटरसाइकिल और मोबाइल किन-किन स्थानों से चोरी किए गए थे तथा इस गिरोह के अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हैं या नहीं।

गोरखपुर में लोन के नाम पर बड़ा खेल! बाप-बेटी ने बैंक से निकलवाए करोड़ों रुपये, फिर खुला पूरा राज

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय गौतम सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 August 2026, 12:25 AM IST

Advertisement