Gorakhpur News: गोरखपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को मिली कठोर सजा
गोरखपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2018 में कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के चर्चित मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।