Gorakhpur News: पुलिस लाइन में गरिमामय विदाई, डीआईजी राज करन नय्यर को भावभीनी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले डीआईजी राज करन नय्यर के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने की। इस अवसर पर पूरा पुलिस महकमा अपने लोकप्रिय और कर्मठ अधिकारी को सम्मान के साथ विदा करता नजर आया।

Updated : 6 February 2026, 7:53 PM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले डीआईजी राज करन नय्यर के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने की। इस अवसर पर पूरा पुलिस महकमा अपने लोकप्रिय और कर्मठ अधिकारी को सम्मान के साथ विदा करता नजर आया। समारोह का माहौल सम्मान, स्नेह और भावनाओं से भरा रहा।

प्रभावी नेतृत्व की रही पहचान

डीआईजी राज करन नय्यर को तीन माह पूर्व ही डीआईजी पद पर पदोन्नति मिली थी। उनके प्रशासनिक कौशल, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और प्रभावी नेतृत्व को देखते हुए शासन ने उन्हें गाजियाबाद जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। गो0रखपुर में उनका कार्यकाल अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और संवेदनशील पुलिसिंग के लिए विशेष रूप से याद किया जाएगा।

Fatehpur: प्रशासन बेखबर, फतेहपुर में बीमारियों को खुला न्योता; जानिये पूरा मामला

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने कहा कि राज करन नय्यर ने गोरखपुर जैसे बड़े और चुनौतीपूर्ण जिले में कानून व्यवस्था को नई दिशा दी। उन्होंने न केवल अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया, बल्कि पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखते हुए टीम भावना के साथ कार्य किया।

भावुक विदाई और यादगार क्षण

समारोह में एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार, एसपी अपराध सुधीर जायसवाल, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस और दिनेश गोदरा सहित जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Maharajganj: टीएचआर उत्पादन केंद्र पर अचानक पहुंचे CDO महेंद्र सिंह, साफ-सफाई को लेकर दिए ये निर्देश

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब अधिकारियों और कर्मचारियों ने डीआईजी नय्यर के साथ अपने अनुभव साझा किए। अपने संबोधन में डीआईजी राज करन नय्यर ने गोरखपुर पुलिस परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है। समारोह के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे यह विदाई लंबे समय तक यादगार बन गई।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 6 February 2026, 7:53 PM IST