गोरखपुर में चोरी का खुलासा, मोबाइल और कान के झाले के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

गोरखपुर में चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई के बीच पुलिस ने खुलासा किया है। रेलवे स्टेडियम कॉलोनी इलाके में कैंट पुलिस ने दो महिलाओं को चोरी के मोबाइल और कान के झालों के साथ गिरफ्तार किया, जबकि एक बालिका को भी अभिरक्षा में लिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 October 2026, 2:02 AM IST

Gorakhpur: अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल फोन और पीली धातु के कान के झाले के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके साथ एक बालिका अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। कार्रवाई रेलवे स्टेडियम कालोनी क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी कैंट के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर और उपनिरीक्षक अभिजीत उपाध्याय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश और जांच कर रहे थे।

इसी दौरान जनसहयोग से मिली सूचना के आधार पर रेलवे स्टेडियम कालोनी में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्ताओं को पकड़ा गया। उनके साथ एक बालिका अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान रिया गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता निवासी चौहत्रवां बाजार, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज और ज्वाला पुत्री श्रीकांत निवासी डुमरी मालव, थाना सुकरौली बाजार, जनपद कुशीनगर के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन और एक जोड़ी कान का झाला, पीली धातु बरामद हुआ है।

CEC के खिलाफ गोरखपुर में सपा का हल्लाबोल, अंबेडकर चौक पर फूंका चुनाव आयुक्त का पुतला; पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस की कार्रवाई

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कैंट थाने में मु0अ0सं0 0559/2026 के तहत धारा 305(ए), 3(5) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बालिका अपचारी से संबंधित नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में पुलिस का बड़ा शिकंजा, शातिर अपराधी धीरज उर्फ मनी निषाद की खुली ‘ख’ प्रकार की हिस्ट्रीशीट

कैंट पुलिस का कहना है कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 October 2026, 2:02 AM IST