
बस चालक गिरफ्तार (Source: Dynamite News)
Gorakhpur: गोरखनाथ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार अभिमन्यु चौहान की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि अभिमन्यु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की शाम करीब 4:15 बजे अभिमन्यु चौहान अपनी एक्टिवा स्कूटी संख्या UP53BK3678 से बाजार गए थे। खरीदारी करने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान जूडियो शॉपिंग मॉल के पास उनकी स्कूटी पहुंची।
बताया गया कि उसी समय गोरखपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस संख्या UP53ET9691 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार बस चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
रोडवेज बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिमन्यु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोरखनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।
हादसे के बाद मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी गई। अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम पसरा है।
देवरिया तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बवाल, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस और उसके चालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चालक जितेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र नाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वह सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र के रोवारी गांव का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त रोडवेज बस को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक अभिमन्यु चौहान की पत्नी की तहरीर के आधार पर गोरखनाथ थाने में रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में मु0अ0सं0-0372/2026 के तहत धारा 281 और 106(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। वहीं, अभिमन्यु की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Location : Gorakhpur
Published : 19 September 2026, 2:06 PM IST