
रोहन पाल (फाइल फोटो)
Gorakhpur: गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक ने अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी। गोली युवक के गले में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बेलीपार गांव निवासी धर्मेंद्र पाल के बेटे रोशन पाल को काफी समय से शक था कि उसकी पत्नी और छोटे भाई रोहन पाल के बीच अवैध संबंध हैं। इसी संदेह को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद और कहासुनी होती रहती थी। परिवार और गांव के लोगों ने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
Gorakhpur University में 1192 पेड़ों की कटाई पर बवाल, NSUI के प्रदेश महासचिव ने उठाया मुद्दा
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 11 बजे एक बार फिर दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि रोशन पाल आपा खो बैठा। आरोप है कि उसने अचानक पिस्टल निकाल ली और छोटे भाई रोहन पाल पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे रोहन के गले में जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेलीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से आरोपी रोशन पाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
एसपी साउथ Dinesh Kumar Puri ने बताया कि दोनों भाई गांव में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि उनके पिता धर्मेंद्र पाल पुणे में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही
Location : Gorakhpur
Published : 15 May 2026, 12:40 PM IST
Topics : brother crime news firing Gorakhpur UP News