
जानलेवा बनी बिजली ड्यूटी
Gorakhpur: सूरजकुंड विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। विद्युत सप्लाई दुरुस्त करने के दौरान करंट की चपेट में आने से संविदा पर तैनात लाइनमैन कर्मचारी मोहम्मद सलीम उर्फ राजू की मौके पर ही गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। इस घटना से न केवल परिजनों में कोहराम मच गया, बल्कि पूरे विद्युत विभाग में आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सलीम उर्फ राजू सूरजकुंड विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत मोहनलालपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर फॉल्ट ठीक करने पहुंचे थे। कार्य के दौरान यह मानकर कि सप्लाई बंद है, वे लाइन पर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और विद्युत कर्मियों ने आनन-फानन में घायल राजू को जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में पहुंचाया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।
मैनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस शातिर को किया जिला बदर, पढ़िए पूरा मामला
सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में विद्युत विभाग के अधिकारी, संविदा कर्मचारी, कर्मचारी नेता और सहकर्मी पहुंच गए। सभी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया। कर्मियों का कहना है कि संविदा कर्मचारियों से जोखिम भरे कार्य कराए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और स्पष्ट समन्वय के अभाव में इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।
विद्युत कर्मियों की मौजूदगी में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। वहीं, कर्मचारी संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा एवं एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग उठाई है।
गोरखपुर में दहेज हत्या के मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि मोहम्मद सलीम उर्फ राजू परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह घटना एक बार फिर विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था और कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही
Location : Gorakhpur
Published : 9 February 2026, 6:16 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News UP News