घरेलू विवाद में शख्स ने ऑटो चालक पर किया जानलेवा हमला, पत्नी को भी नहीं बख्शा

जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र में सोमवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी को सामान शहर भिजवाने के लिए ऑटो चालक को बुलाना पति को नागवार गुजर गया। मामूली बात पर भड़के पति ने ऑटो चालक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Gorakhpur: झंगहा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब पत्नी का सामान शहर भिजवाने के लिए ऑटो चालक को बुलाना पति को नागवार गुजर गया। मामूली बात पर भड़के पति ने न सिर्फ ऑटो चालक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, बल्कि बीच-बचाव करने पहुंची अपनी पत्नी को भी नहीं बख्शा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक घटना 17 मई 2026 की है। आरोपी की पहचान जितेन्द्र निषाद पुत्र कमला निषाद निवासी ग्राम ब्रम्हपुर, टोला पिपरपाती, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना झंगहा में मु0अ0सं0 274/2026 के तहत धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोरखपुर को मिले नए एडीएम सिटी, गजेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार

बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी ने घर का सामान शहर भेजने के लिए वादी के भाई को बुलाया था, जो पेशे से ऑटो चालक है। ऑटो चालक के घर पहुंचते ही आरोपी आगबबूला हो गया और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार उठा लिया और ऑटो चालक पर हमला कर दिया।

बीच बचाव करने आयी पत्नी पर भी किया हमला

हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आरोपी की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने किसी तरह हालात को संभाला।

घटना की सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  19 May 2026, 12:42 AM IST

Advertisement