गोरखपुर में साइबर ठगी का शिकार हुई महिला, पुलिस ने ऐसे वापस कराई पूरी रकम

एक छोटी-सी चूक ने महिला के बैंक खाते से हजारों रुपये गायब कर दिए, लेकिन साइबर ठगी के बाद पुलिस की तत्परता ने उसकी उम्मीद नहीं टूटने दी। गोरखपुर में साइबर अपराधियों के हाथों ठगी गई पूरी रकम को कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए वापस करा दिया।

Gorakhpur: साइबर ठगी का शिकार हुई महिला को कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने बड़ी राहत दिलाई है। साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई 50 हजार रुपये की पूरी धनराशि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार जताया।

साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में साइबर हेल्प डेस्क टीम लगातार शिकायतों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र की एक आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करते हुए उसके बैंक खाते से कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए हैं।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल

शिकायत मिलते ही कोतवाली साइबर हेल्प डेस्क टीम ने बिना देर किए मामले को गंभीरता से लिया। टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।

इसके साथ ही MRM पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी की रकम को होल्ड कराया गया, जिससे धनराशि को वापस कराने का रास्ता साफ हुआ।

गोरखपुर में चोरी का खुलासा, मोबाइल और कान के झाले के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

रकम हुई वापस

लगातार किए गए समन्वय और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 08 अक्टूबर 2026 को पीड़िता के खाते में साइबर फ्रॉड के जरिए निकाली गई पूरी 50 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। समय रहते शिकायत दर्ज होने और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को आर्थिक नुकसान से राहत मिली।

कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम में उपनिरीक्षक सौरभ मौर्य, महिला उपनिरीक्षक संध्या मौर्य, कांस्टेबल संजीत यादव और महिला कांस्टेबल साक्षी यादव शामिल रहे। टीम ने साइबर ठगी के मामले में तकनीकी माध्यमों और बैंक स्तर पर समन्वय स्थापित कर रकम वापस कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गोरखपुर में रफ्तार का खौफनाक मंजर, अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल इसकी सूचना दें और जल्द से जल्द शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और उसे वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

Location :  Gorakhpur

Published :  9 October 2026, 12:44 AM IST

Advertisement