Gorakhpur: साइबर अपराधियों पर शिकंजा, फर्जी ट्रांजेक्शन से उड़ाए रुपए निकाले वापस

जनपद में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच थाना खोराबार पुलिस और साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसके खाते से निकाली गई रकम में से ये रकम वापस दिलाकर राहत पहुंचाई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 May 2026, 12:49 AM IST

Gorakhpur: साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच थाना खोराबार पुलिस और साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसके खाते से निकाली गई रकम में से ₹97,400 वापस दिलाकर राहत पहुंचाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को लंबे समय बाद न्याय मिला और साइबर अपराधियों पर भी शिकंजा कसने का संदेश गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित के मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात माध्यम से ओटीपी और टेक्स्ट मैसेज प्राप्त हुए थे। इसके बाद 24 अगस्त 2025 को उसके बैंक खाते से तीन अलग-अलग अवैध ट्रांजेक्शन के जरिए कुल ₹99,900 की धनराशि साइबर ठगी के माध्यम से निकाल ली गई। खाते से अचानक रकम कटने पर पीड़ित के होश उड़ गए और उसने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थाना खोराबार की साइबर सेल टीम सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी खाते में पहुंची धनराशि को होल्ड कराया।

एमएमएमयूटी गोरखपुर को मिला नया कुलपति, प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा की नियुक्ति

इसके बाद न्यायालय के आदेश के आधार पर संबंधित बैंक से पत्राचार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और आखिरकार पीड़ित के खाते में ₹97,400 की धनराशि वापस करा दी गई। इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली।

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह, महिला उपनिरीक्षक श्रुति वर्मा, साइबर नोडल उपनिरीक्षक शुभम शर्मा तथा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए बीर बहादुर सिंह यादव की अहम भूमिका रही।

Exclusive: गोरखपुर में डीजल-पेट्रोल संकट से हाहाकार, घंटों लाइन में खड़े रहे वाहन चालक

पुलिस ने आम जनता से की ये अपील

खोराबार पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, ओटीपी या संदिग्ध मैसेज को साझा न करें और साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Location :  Gorakhpur

Published :  22 May 2026, 12:46 AM IST