गजब के शातिर चोर! पहले अस्पताल से पैसे और दस्तावेज पर किया हाथ साफ, फिर मंदिर में हाथ जोड़कर बजाई घंटी
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में बीमार बेटे का इलाज कराने पहुंचे पिता का रुपयों और दस्तावेजों से भरा बैग चोरों ने चोरी कर लिया। सीसीटीवी में चोरों को चोरी के बाद मंदिर में हाथ जोड़ते हुए देखा गया। पुलिस आरोपी चोरों की तलाश में जुटी है।