गोरखपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; गैर इरादतन हत्या के दोषियों को सुनाई ये सजा

प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पुख्ता साक्ष्य व गहन जांच के आधार पर अभियुक्तगण को दोषी ठहराया गया। यह सजा समाज में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन कनविक्शन का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि न्यायालय के माध्यम से सजा दिलवाकर अपराध पर अंकुश लगाना है।

Gorakhpur: गोरखपुर में वर्ष 2013 में थाना गुलरिहा पर पंजीकृत गैर इरादतन हत्या के गंभीर मामले में न्यायालय ने आज निर्णायक फैसला सुनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर  राज करन नय्यर के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन कनविक्शन" अभियान के तहत सक्रियता से कार्य करते हुए विवेचक निरीक्षक प्रभातेश श्रीवास्तव व मॉनिटरिंग सेल के समर्पित प्रयासों का परिणाम स्वरूप आरोपी सुमित्रा देवी पत्नी स्व0 महेन्द्र निवासी अशरफपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर तथा श्रवण पुत्र रामनयन निवासी गुलरिहा बाजार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को दोषी पाया गया।

महोदय ADJ/PC-3 जनपद गोरखपुर ने अभियोग मु0अ0सं0 548/2013 के तहत धारा 304 भादवि0 में सुनवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को 07-07 वर्ष सश्रम कारावास व 5000 - 5000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्देशित "ऑपरेशन कनविक्शन" के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सुनिश्चित न्याय और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी व सजा दिलवाना है।

इस अभियान में ADGC श्री हरिनरायन यादव व ADGC श्री अभय नन्दन त्रिपाठी का अमूल्य योगदान रहा। उनकी सक्रियता व समर्पण से पुलिस बल ने अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा कर जनता के विश्वास को और मजबूत किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने बताया कि यह अभियान अपराधियों के खिलाफ निरंतर प्रभावी कार्यवाही को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पुख्ता साक्ष्य व गहन जांच के आधार पर अभियुक्तगण को दोषी ठहराया गया। यह सजा समाज में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन कनविक्शन का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि न्यायालय के माध्यम से सजा दिलवाकर अपराध पर अंकुश लगाना है।

गोरखपुर जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना व आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग कटिबद्ध है। ऐसे अभियान भविष्य में भी चलाए जाएंगे ताकि अपराधियों को लगातार शिकंजे में रखा जा सके। जनता का विश्वास बनाये रखना व शीघ्र व न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करना इस अभियान की प्राथमिकता है।

Location :