गोरखपुर में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। मामूली विवाद के बाद एक आरोपी ने एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 November 2026, 12:31 AM IST

Gorakhpur: कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। घायल युवक पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, घटना 30 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। वादिनी का पुत्र भौराबारी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी गुड्डू के पिता ने उसे रोक लिया और कुछ सामान लाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर युवक और आरोपी के पिता के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

गोरखपुर में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

आरोप है कि इसी बीच गुड्डू मौके पर पहुंच गया और विवाद बढ़ने पर उसने युवक पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कैम्पियरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

आरोपी

रविवार एक नवंबर को उपनिरीक्षक रवि शंकर तिवारी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम चंदीपुर, थाना कैम्पियरगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

Jindal Estate Cup पर दो टीमों का कब्जा, पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो बने संयुक्त विजेता

पुलिस की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना कैम्पियरगंज में मुकदमा अपराध संख्या 551/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352 और 351(3) में कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी ऐसी टक्कर कि चालक की मौके पर ही गई जान

गिरफ्तारी टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि शंकर तिवारी, कांस्टेबल माधव मुरारी और कांस्टेबल बिमल यादव शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  2 November 2026, 12:26 AM IST