Gorakhpur: पहले पति-पत्नी में विवाद, फिर मायके वालों का जमावड़ा… कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल
गोरखपुर के कैम्पियरगंज में पति-पत्नी के विवाद के बाद मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दो लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को हिरासत में लिया गया।