गोरखपुर में पुलिस गश्त पर उठे सवाल, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम; लहूलुहान शव मिलने से मचा हड़कंप

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में पवनपुर हाईवे के पास एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। सिवान में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नए पुलिस कप्तान की तैनाती के बीच हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 February 2026, 2:15 PM IST

Gorakhpur: जिले में नए पुलिस कप्तान की तैनाती के बीच बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती देते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। गीडा थाना क्षेत्र के पवनपुर हाईवे के पास गांव के सिवान में एक युवक का चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर शव फेंक दिया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सोमवार सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया।

मृतक की हुई पहचान

सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान कई घंटों की मशक्कत के बाद अभिषेक सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी नौसढ़ के रूप में हुई। शव पर शरीर के कई हिस्सों में चाकू के गहरे वार के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि हत्या बेहद नृशंस तरीके से की गई। घटनास्थल की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक को कहीं और मौत के घाट उतारकर शव को सिवान में फेंका गया।

रफ्तार बनी काल, एटा में शादी की खुशियां शोक में बदली; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खून से लथपथ मिला शव

आज शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने जब सिवान में खून से लथपथ शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गीडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग इस वारदात को लेकर सहमे हुए नजर आए और क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या आपराधिक विवाद के एंगल से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के आसपास आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। नए कप्तान के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद हुई इस जघन्य हत्या को बदमाशों की खुली चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

गोंडा गैंगस्टर पर STF की बड़ी कार्रवाई, इनामी गैंगस्टर का खेल हुआ खत्म; जानिये पूरा अपडेट

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस निर्मम हत्या ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए ,नौसढ़ चौकी के गस्त का पोल बड़ी घटना गवाही दे रही है। गिडा प्रभारी घटना की जांच में जुट गए है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 7 February 2026, 2:15 PM IST