
बेलघाट थाना क्षेत्र के कुआनो नदी से शव बरामद
Gorakhpur: जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर माफी गांव के सामने बहने वाली कुआनो नदी में बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है। शव के शिनाख्त के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम दुधरा निवासी अमरजीत (पुत्र चुन्नीलाल) के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग रोज की तरह नदी किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पानी में एक शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शिनाख्त के प्रयास के बाद मृतक की पहचान उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम दुधरा निवासी अमरजीत (पुत्र चुन्नीलाल) के रूप में हुई।
मृतक की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अमरजीत 21 फरवरी से घर से लापता था। परिवार के लोग उसकी लगातार तलाश कर रहे थे और बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी में थे। इसी बीच उसके शव मिलने की सूचना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर अब आशुतोष ब्रह्मचारी ने किया बड़ा दावा, जानिए ये नया खुलासा …
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बीते पांच दिनों के भीतर नदी में यह दूसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पहले 20 फरवरी को इसी नदी में रसूलपुर माफी गांव के सामने, नदी के उस पार उरुवा थाना क्षेत्र के धुरियापार में एक 12 वर्षीय बालिका का शव मिला था।
ठगी के खिलाफ शंखनाद, गोरखपुर से निकली कंज्यूमर जागरूकता यात्रा; पढ़ें पूरी खबर
लगातार नदी में शव मिलने की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे निगरानी बढ़ाने और गश्त तेज करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही ।
Location : Gorakhpur
Published : 25 February 2026, 7:23 PM IST
Topics : Cuano River Dead body Gorakhpur youth missing