
Gorakhpur: गोरखपुर शहर के व्यस्त गोलघर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद दुकान से तेज बदबू आने पर अंदर 25 वर्षीय युवती की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शटर खोलकर अंदर दाखिल हुई तो केबिन के भीतर युवती का शव पड़ा मिला।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव करीब तीन दिन पुराना है। मृतका की पहचान महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी गंगोत्री यादव (25) के रूप में हुई है। वह गोलघर स्थित जिला पंचायत भवन के पास “YES XYZ” नाम से डिजिटल प्रिंटिंग की दुकान चलाती थी। दुकान के अंदर फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम होता था और स्थानीय लोगों के अनुसार युवती पिछले एक से डेढ़ साल से यहां किराए पर दुकान संचालित कर रही थी।
घटना का खुलासा तब हुआ जब आसपास के दुकानदारों को दुकान से तेज दुर्गंध आने लगी। पहले लोगों ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब बदबू असहनीय हो गई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने बताया कि यह दुकान उनकी माता के नाम पर है और उन्होंने इसे युवती को किराए पर दे रखा था। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। पुलिस जांच में एक अहम नाम सामने आया है। अनिल, जो पिछले करीब 8 वर्षों से युवती के साथ काम कर रहा था।
Gorakhpur: सुबह की खामोशी में गूंजा चीखों का शोर, स्कूल बस ने ली बच्ची की जान
घटना के बाद से वह लापता बताया जा रहा है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और उसे इस केस की महत्वपूर्ण कड़ी मान रही है। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस हर एंगल हत्या, आत्महत्या या अन्य कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Gorakpur: ईंट खरीदने के बहाने ड्राइवर को ठगा और ले उड़े ट्राली, जानें गोरखपुर पुलिस ने कैसे दबोचा
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल है। दिनदहाड़े व्यस्त बाजार में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जल्द से जल्द मामले के खुलासे का दावा कर रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 15 April 2026, 2:21 PM IST