
बहला-फुसलाकर भगाने का गंभीर मामला
Gorakhpur गोला थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 10 अप्रैल को उनके गांव के समीप रहने वाला एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिवार को भय और चिंता में डाला
परिजनों ने गंभीर आशंका जताई है कि आरोपी किशोरी के साथ किसी अनहोनी को अंजाम दे सकता है या उसे कहीं बेच भी सकता है। इस आशंका ने पूरे परिवार को भय और चिंता में डाल दिया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वे लोग आरोपी के घर जानकारी लेने पहुंचे, तो वहां मौजूद परिजनों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट करने के लिए दौड़ा लिया और जान-माल की धमकी भी दी।
Maharajganj: गैस गोदाम पर ये क्या हुआ? Video वायरल से हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 352, 351(3) एवं 131 के तहत केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और किशोरी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग भी पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके।
Location : गोरखपुर
Published : 22 April 2026, 9:49 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News Latest News UP News