गर्लफ्रेंड से मिलने गाजियाबाद आया था अमरोहा का अमन, अब वापस जाएगी लाश, पढ़ें दिलदहलाने वाला मामला

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के फ्लोरा एंक्लेव में एक 23 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। अमरोहा का रहने वाला मृतक अमन, गाजियाबाद में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। युवती जब बाहर से घर लौटी तो उसने शव पंखे से लटका देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 11 June 2026, 3:41 PM IST

Ghaziabad : गाजियाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मसूरी थाना क्षेत्र स्थित फ्लोरा एंक्लेव में एक 23 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना गुरुवार की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान 23 वर्षीय अमन के रूप में हुई है, जो अमरोहा जिले के जोया थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि अमन गाजियाबाद में स्थित फ्लोरा एंक्लेव में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था।

Ghaziabad Fire News: साहिबाबाद की टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मंदिर की दीवार तोड़कर पाया गया काबू

पंखे से लटका मिला शव

बताया जा रहा है कि युवती किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो उसने अमन को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का क्या कहना है?

सूचना मिलते ही मसूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ghaziabad

Published :  11 June 2026, 2:23 PM IST