
Symbolic Photo
Ghaziabad: निठौरा अंडरपास के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुराचार के आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना लोनी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, गुरुवार की रात को पुलिस रोजाना की तरफ निठौरा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो लोगों को आते हुए देखा। बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
आरोपियों की पहचान
पुलिस ने आरोपियों की पहचान रोहित (31 वर्ष) पुत्र धर्मवीर और वीर सिंह उर्फ भोला (53 वर्ष) पुत्र ज्ञान चंद्र के रूप में की है, जो ग्राम निठौरा के निवासी हैं। उनके पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
दोनों ने क्या अपराध किया?
इन दोनों आरोपियों का संबंध 19 अगस्त को लोनी क्षेत्र में दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले से है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी उस घटना में भी शामिल थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
Location : Ghaziabad
Published : 22 August 2025, 5:17 AM IST