हिंदी
गिरफ्तार आरोपी (Img: Dynamite News)
Ghazipur: गाजीपुर के थाना कासिमाबाद से 50,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त संदेश चौधरी को उत्तर प्रदेश STF ने 04 मई 2026 को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को नेशनल हाइवे के पास रसड़ा जाने वाली सड़क पर प्रातः 06:30 बजे धर दबोचा गया। यह गिरफ्तारी लंबे समय से फरार इनामिया अपराधियों के सक्रिय होने की सूचनाओं के बाद की गई कार्रवाई का परिणाम है।
एसटीएफ मुख्यालय के निरीक्षण में गठित टीम, निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में, उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव, मु0आ0 प्रभात कुमार, नीरज कुमार मिश्रा, विजेन्द्र नाथ राय और अमित यादव के साथ जनपद गाजीपुर में सक्रिय थी। मुखबिर और विश्वसनीय सूत्रों की सूचना पर पता चला कि संदेश चौधरी पत्नी से मिलने लुक छिप कर आ रहा है। इस जानकारी के आधार पर टीम ने अभियुक्त को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान संदेश चौधरी ने बताया कि उसने अभिषेक उर्फ गोलू और प्रद्युम्न उर्फ यशवन्त के साथ सिंगेरा पट्टी में दीपक राजभर से विवाद के दौरान गोली चलाकर हत्या की थी। फरारी के दौरान वह बिहार, दिल्ली और नोएडा में लुक-छिप कर रह रहा था।
बलरामपुर में जश्न… BJP समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी
संदेश चौधरी का आपराधिक इतिहास लंबा है। वह पहले कई मामलों में आरोपी रह चुका है। इनमें 117/2021, 183/2021, 196/2022, 04/2023, 66/2023, 225/2025, 431/2025 और 14/2026 शामिल हैं। धारा-3, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 103(1), 61(2) बीएनएस और विभिन्न आईपीसी धाराओं के तहत यह केस दर्ज हैं।
गोरखपुर; आकाशीय बिजली का कहर: दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
एसटीएफ ने संदेश चौधरी को थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 14/2026 के तहत गिरफ्तार किया है। अब अगली विधिक कार्रवाई थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर द्वारा की जाएगी।
Location : Ghazipur
Published : 4 May 2026, 5:58 PM IST
Topics : Gazipur News STF Arrest up crime UP News UP Police