बरेली में सीएम योगी के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बरेली के बहेड़ी में गौ रक्षा हिन्दू दल के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 11 March 2026, 2:35 PM IST

Bareilly: जिले में बुधवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब गौ रक्षा हिन्दू दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। संगठन के लोगों ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रैली निकाली। रैली शहर के मुख्य रास्तों से गुजरते हुए तहसील पहुंची। जहां उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

बहेड़ी में निकाली गई विरोध रैली

गौ रक्षा हिन्दू दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बहेड़ी नगर में विरोध रैली निकालकर प्रदर्शन किया। यह रैली केसर शुगर मिल के पास से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई तहसील बहेड़ी तक पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं। इसलिए इस तरह के मामलों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

रायबरेली का लाल जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर नाराजगी

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बिहार निवासी मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। संगठन के लोगों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर संगठन के सदस्य सड़क पर उतरे और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

रैली के बाद सभी कार्यकर्ता तहसील बहेड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी (आईएएस) इशिता किशोर को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की टिप्पणी करने की हिम्मत न कर सके।

रात को घर के लिए निकला युवक… सुबह पेड़ से लटका मिला शव! रायबरेली की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल

संगठन पदाधिकारियों ने रखी मांग

गौ रक्षा हिन्दू दल के पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्र टिप्पणियों पर रोक लगाने के लिए सख्ती जरूरी है।  कि प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान मनोज गंगवार (तहसील अध्यक्ष, गौ रक्षा हिन्दू दल बहेड़ी), दिल्लीधर गंगवार, धर्मवीर सिंह, केशव, केवल सिंह, राजेश सिंह और संदीप मिश्रा सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location : 
  • Bareilly

Published : 
  • 11 March 2026, 2:35 PM IST