लड़की को मैसेज करके Galgotias University के छात्र ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, मां बोली- कोई मेरे बेटे को जिंदा लौटा दो

अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है और हॉस्टल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है, क्योंकि युवक ने सुसाइड से पहले एक लड़की को मैसेज भेजा था।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 26 February 2026, 6:18 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मामला एडब्ल्यूएचओ सोसायटी स्थित भगत सिंह हॉस्टल का है, जहां रहकर पढ़ाई कर रहे बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो साथियों को शक हुआ। दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए।

क्या है पूरा मामला?

मृतक छात्र की पहचान गौरव के रूप में हुई है। वह Galgotias University में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था और मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जाटू थाना क्षेत्र का रहने वाला था। ग्रेटर नोएडा में वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जिस कमरे में वह रहता था, वहां उसके साथ तीन अन्य छात्र भी रहते थे, लेकिन घटना के समय वे छुट्टियों में अपने घर गए हुए थे। गौरव अकेला ही कमरे में था।

कन्नौज में युवक की मौत पर छिड़ी राजनीति जंग, विधायक ने पुलिस अफसर से कहा- “अटैची पैक कर लो, मैं तुम्हें नहीं रहने दूंगा”

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच के कई एंगल

घटना की सूचना मिलते ही Beta-2 Police Station की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने साफ किया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

लखनऊ से बड़ी खबर: त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, मिठास में ज़हर घोलने वालों में मचा हड़कंप

पुलिस का बयान

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक, अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है और हॉस्टल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है, क्योंकि युवक ने सुसाइड से पहले एक लड़की को मैसेज भेजा था। साथ पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि गौरव पढ़ाई में अच्छा और शांत स्वभाव का था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा सकता है। घटना के बाद हॉस्टल में सन्नाटा पसरा हुआ है और छात्र दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस मृतक के दोस्तों और करीबियों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच जारी है।

Location : 
  • Greater Noida

Published : 
  • 26 February 2026, 6:18 PM IST