Greater Noida की सड़क खून से लाल, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों की मौत; हादसे का मंजर देख कांप जाएगी रूह
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हुए भीषण हादसे में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई और तीनों छात्र सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।