हिंदी
नगर पंचायत चौक के केवलापुर कला स्थित कान्वेंट स्कूल में सिटी सेंटर हॉस्पिटल महराजगंज द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक मरीजों की जांच, मुफ्त दवाइयों का वितरण और ईसीजी जैसी जांचें की गईं।
विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Maharajganj: नगर पंचायत चौक के केवलापुर कला स्थित एक कान्वेंट स्कूल परिसर में बुधवार को सिटी सेंटर हॉस्पिटल, के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श और उपचार प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान चौक बाजार थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, सिटी सेंटर हॉस्पिटल के निदेशक विजय कुमार पाण्डेय, दशरथ गुप्ता, महासचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा तथा रितेश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शिविर में सिटी सेंटर हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा करीब 400 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गईं तथा जरूरतमंद लोगों की ईसीजी जांच भी बिना किसी शुल्क के कराई गई।
मेहनत और प्यार की मिसाल है ये Video, देख भावुक हुए लोग; क्या आपने देखा ?
शिविर में सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. अनुपमा राय (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. शक्ति सिंह (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. आर. के. सिंह (जनरल व लैप्रोस्कोपी सर्जन), डॉ. रोहित कुमार सिंह (किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. (मेजर) अभिनव श्रीवास्तव (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. आशुतोष त्रिपाठी (जनरल मेडिसिन) और डॉ. ज्योत्सना ओझा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे।
शिविर में आए मरीजों के लिए विशेष घोषणा करते हुए बताया गया कि पंजीकरण कराने वाले सभी मरीजों को आगामी 15 दिनों तक सिटी सेंटर हॉस्पिटल में निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा तथा सभी पैथोलॉजी जांचों पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
Video: फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने की साजिश? सोनभद्र से सामने आया चौंकाने वाला मामला
कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक ने सिटी सेंटर हॉस्पिटल की पूरी टीम, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में सराहनीय पहल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे आयोजन को व्यापक जनसमर्थन मिला।