हिंदी
फ्लैग मार्च करती पुलिस
महराजगंज: जनपद के घुघली पुलिस एवं आरएएफ की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं सड़कों पर पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों को बड़ी संख्या में देखकर लोगों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार संयुक्त टीम ने लोगों से कहा कि सभी लोग कानून व्यवस्था का पालन करें। कानून का पालन नहीं करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी पुलिस का सहयोग करें। साथ ही अगर किसी भी प्रकार की पुलिस की सहायता की जरुरत पड़े तो बेझिझक होकर पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हमेशा सहयोग के लिए तैयार है।
सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील
फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। अगर किसी ने सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस उनके साथ सख्ती से पेश आएगी। फ्लैग मार्च के दौरान संयुक्त टीम ने क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस पहल से जनपदवासियों को न केवल सुरक्षा का भरोसा मिला बल्कि यह भी स्पष्ट हुआ कि पुलिस और अर्धसैनिक बल हर परिस्थितियों में उनके साथ खड़ी है।
फ्लैग मार्च का यह रहा उद्देश्य
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आपात स्थिति में आरएएफ टीम को किसी प्रकार की मार्गदुर्बलता या भौगोलिक जानकारी की कमी न हो इसको लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान आम जनता को यह संदेश दिया गया कि वे अपने पर्व और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। वैसे यह फ्लैग मार्च जिले में शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास साबित होगा।
क्या कहते हैं घुघली थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने डाइनामाइट संवाददाता को बताया कि आगामी त्योहार के मद्देनजर आरएएफ की टीम के साथ फ्लैग मार्च किया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है।
Location : Maharajganj
Published : 28 May 2025, 1:42 PM IST
Topics : flag march Ghugli Maharajganj police RAF uttar pradesh