मैनपुरी लाइसेंसी बंदूकों से हर्ष फायरिंग, Video सोशल मीडिया पर वायरल

लाइसेंसी इसेंसी बंदूकों से हर्ष फायरिंग करते हुऐ एक वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से वायरल पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर..

Updated : 23 May 2025, 8:47 PM IST

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लाइसेंसी इसेंसी बंदूकों से हर्ष फायरिंग करते हुऐ एक वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक,वीडियो में साफ देखा जा सकता है भीड़ खड़ी है और कई लोग अपनी अपनी बंदूक से किसी चीज कों निशाना लगाते दिख रहे हैं वहीं कोई लेट कर निशाना लगा रहा है तो कोई खड़े होकर निशाना लगा रहा है, ऐसा लग रहा जैसे कोई प्रतियोगिता चल रही है।

जानकारी के मुताबिक,  प्रशासन लोगों कों किसी भी बंदूक का लाइसेंस केवल इसलिए देता है की वो उससे अपनी जानमाल की सुरक्षा कर सके लेकिन वहीं असलेह के दुरूपयोग का ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपने अपने तरीके से सवाल खड़े कर रहे है। पूरा वीडियो मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के गड़िया छिनकौरा का बताया जा रहा है ये वीडियो कब का है पुलिस इसकी जाँच कर रही है। वहीं इस मामले को पुलिस  ने गंभीरता से लिया है। पुलिस के मुताबिक, लेट कर फायरिंग की जा रही है। वहीं ये वीडियो 4 साल पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल आगे की जांच में पुलि स जुटी है।

दूसरी घटना मैनपुरी 

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयल में एक परिवार पर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सामने आया है। कुछ लोगों ने एक युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट की।पीड़िता सोनी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि घटना शाम पांच बजे की है। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। फूल को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने उसकी बेटी को घर से खींचकर पीटा। उसे बचाने आई ननद को भी लाठी-डंडों से पीटा। पति दुकान से घर पहुंचा तो उसे भी पीटा।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की

जानकारी के मुताबिक,  पीड़िता परिवार का आरोप है कि थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा आरोपी उन पर ही झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Location :  Mainpuri

Published :  23 May 2025, 8:47 PM IST