गोरखपुर में हत्या के प्रयास के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती जारी

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गीडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गीडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बाप-बेटे हैं, जो वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

UP Fraud: मुनाफे का लालच पड़ा भारी, लखनऊ में कारोबारी से 1.15 करोड़ की ठगी; जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय पाल उर्फ झगरु (45 वर्ष) और उसके पुत्र सत्यम पाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना गीडा क्षेत्र के वसुधा गांव के निवासी हैं। इनके खिलाफ थाना गीडा में पहले से ही हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

क्या है पूरा मामला?

घटना 25 अप्रैल 2026 की है, जब वादी के छोटे भाई को आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घेर लिया। आरोप है कि दोनों अभियुक्तों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे

गोरखपुर में चोरी का सनसनीखेज खुलासा! 48 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर, लैपटॉप समेत पूरा माल बरामद

पुलिस जांच में सामने आया कि सत्यम पाल पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, गाली-गलौज और धमकी जैसी धाराएं शामिल हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस का संदेश

गीडा पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।
फिलहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  28 April 2026, 9:36 PM IST

Advertisement