जनपद के ललौली थाना क्षेत्र में मेवली मोड़ सिधांव के पास शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की दो बाइकों की आपसी भिड़ंत के बाद पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

भीषण सड़क हादसा
Fatehpur : जनपद के ललौली थाना क्षेत्र में मेवली मोड़ सिधांव के पास शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की दो बाइकों की आपसी भिड़ंत के बाद पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों युवक दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। मेवली मोड़ के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य को तत्काल गाजीपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया। चौथे युवक की कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
ललौली थाना प्रभारी के मुताबिक, हादसे में आकाश यादव (सिधांव), सौरभ द्विवेदी (सिधांव), उमेश पाल (सिधांव) और गजराज पाल उर्फ पिंटू (दुगरेई) की मौत हुई है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल छिड़कर लगाने लगा आग, जानिये क्या है मामला
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है। मृतक के परिजन विकास सिंह ने बताया कि चारों युवक शादी समारोह से खुश होकर लौट रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में ऐसा हादसा हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
तकनीकी युग में मन के संघर्ष से जूझते युवाओं के लिए भगवद्गीता बनी जीवन की राह दिखाने वाली शक्ति
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।