
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए चार थानों के प्रभारी निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। अचानक हुए फेरबदल ने पूरे जिले में चर्चाओं का माहौल बना दिया है। जिले के एसपी द्वारा जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है, जबकि कुछ पुराने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ल को साइबर थाना से हटाकर जाफरगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जिम्मेदारी अब कानून-व्यवस्था और स्थानीय मामलों को संभालने की होगी।
निरीक्षक प्रमोद कुमार राव जो अब तक बिंदकी थाने की कमान संभाल रहे थे, उन्हें ललौली थाने का प्रभारी बनाया गया है।
Mirzapur Bus Accident: हादसे में राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान
वहीं, निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह को ललौली से हटाकर थरियांव थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह जो अब तक थरियांव थाने के प्रभारी थे, उन्हें बिंदकी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। यह तबादला जिले के पुलिस ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
कैंपियरगंज के भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, 6:46 मिनट का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इसे एक सामान्य प्रशासनिक फेरबदल बताया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
Location : Fatehpur
Published : 23 April 2026, 11:59 AM IST