टीन शेड बना काल, फतेहपुर में अचानक उतरे करंट ने रोकी महिला की सांसें, परिवार में कोहराम

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रतवाखेड़ा गांव में घर के बाहर लगे टीन शेड में अचानक करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 July 2026, 7:58 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब घर के बाहर लगे टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में महिला आ गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

घर के बाहर हुआ दर्दनाक हादसा

घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रतवाखेड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर लगे टीन शेड में अचानक करंट उतर आया था। इसी दौरान महिला टीन शेड के संपर्क में आ गई और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Fatehpur: नाम बदलकर कई राज्यों में छिपा रहा बदमाश, बस इस एक गलती से पहुंच गया सलाखों के पीछे…

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Location :  Fatehpur

Published :  2 July 2026, 7:57 PM IST