
फतेहपुर में काल बनकर आई रोडवेज बस (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा गया। हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। बकेवर थाना क्षेत्र के कश्मीरी मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात रोडवेज वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार उनकी मासूम बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान जहानाबाद थाना क्षेत्र मियां टोला निवासी महफूज आलम और उनकी पत्नी बेबी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दंपति अपनी बेटी अतिका के साथ कश्मीरी गांव में दावत खाने गए थे। परिवार दावत से खुशियां लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बकेवर थाना क्षेत्र के कश्मीरी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात रोडवेज वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मां-बाप की दर्दनाक मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बेबी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, महफूज आलम की हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
इस हादसे में मासूम अतिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
फतेहपुर के रास्तों पर उतरा करंट, बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा
वाहन समेत फरार हुआ चालक
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद रोडवेज वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
किसी के सिर सजना था सेहरा, किसी के घर लौटने का था इंतजार; फतेहपुर में दो युवकों की मौत
परिवार में मचा कोहराम
एक ही हादसे में पति-पत्नी की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ देर पहले तक खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। वहीं, मासूम बच्ची के घायल होने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
Location : fatehpur
Published : 22 November 2026, 3:02 PM IST