Fatehpur: बाजार में हड़कंप, ब्लैक रेट पर बिक रहा केसर गुटखा, प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय बाजार में इन दिनों केसर गुटखा की कालाबाजारी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। तय कीमत 142 रुपये होने के बावजूद यह उत्पाद खुलेआम 200 से 220 रुपये तक में बेचा जा रहा है। आरोप है कि सप्लाई बाधित होने की आड़ में कुछ कारोबारी मनमाने दाम वसूल कर उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं, जबकि प्रशासन अब तक बेखबर दिखाई दे रहा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 February 2026, 1:16 PM IST

Fatehpur: स्थानीय बाजार में इन दिनों केसर गुटखा की कालाबाजारी चल रही है। तय कीमत 142 रुपये होने के बावजूद यह उत्पाद खुलेआम 200 से 220 रुपये तक में बेचा जा रहा है। आरोप है कि सप्लाई बाधित होने की आड़ में कुछ कारोबारी मनमाने दाम वसूल कर उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं, जबकि प्रशासन अब तक बेखबर दिखाई दे रहा है।

सप्लाई रुकने का दावा, बाजार में बढ़ी कीमतें

दुकानदारों का कहना है कि एजेंसी होल्डर द्वारा यह बताया जा रहा है कि कानपुर से केसर गुटखा की नियमित सप्लाई नहीं हो पा रही है। हालांकि, बाजार से जुड़े कुछ लोगों का दावा है कि माल सीमित ठिकानों पर डंप कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे कृत्रिम कमी का माहौल बनाया जा रहा है।

उपभोक्ताओं पर बढ़ा आर्थिक बोझ

फुटकर दुकानदारों और ग्राहकों के मुताबिक, पहले सामान्य दर पर मिलने वाला केसर पान मसाला अब ब्लैक में बेचा जा रहा है। जो गुटखा पहले दस रुपये में चार मिल जाता था, वह अब दस रुपये में दो ही दिया जा रहा है। मजबूरी में लोगों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है, जिससे आम परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है।

पहले भी हो चुकी है कालाबाजारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी होली से पहले केसर सहित कुछ अन्य गुटखों की ब्लैकमार्केटिंग सामने आई थी। इस बार भी वही समय होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है, जो बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर मुनाफा कमा रहा हो।

चुनाव में मुफ्त की रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI बोले- फ्रीबीज पर गौर करने की जरूरत; जानिये पूरा अपडेट

जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर सवाल

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा। यदि समय रहते जांच और सख्त कदम नहीं उठाए गए तो बाजार में कालाबाजारी का यह खेल और बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और बाजार में पारदर्शिता बनी रहे।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 19 February 2026, 1:16 PM IST