
फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से दहला मलवां कस्बा (Img: Dynamite News)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र स्थित कस्बे में सोमवार शाम को एक दर्दनाक हादसे से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फल विक्रेता सोनेलाल गुप्ता के दो मंजिला मकान में खाना बनाते समय कथित रूप से सिलेंडर ब्लास्ट जैसी घटना हुई, जिसके बाद पूरी इमारत भरभराकर ढह गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी।
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, फायर सर्विस तथा रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय मकान के भीतर कई लोग मौजूद थे। हालांकि, कितने लोग मलबे में दबे हैं और कितने घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
Fatehpur Cylinder Blast: मलवां कस्बे में घर के अंदर जोरदार धमाका, दो मंजिला इमारत धराशाई#Fatehpur #CylinderBlast #Malwan #buildingcollapses #DynamiteNews @fatehpurpolice @dmfatehpur pic.twitter.com/6jQAYz6zGI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 28, 2026
यह भी पढ़ें - Fatehpur News: DM कार्यालय के सामने युवक ने उठाया बड़ा कदम, 3 साल पुराने जमीन विवाद से था परेशान
प्रारंभिक स्तर पर घटना का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि विस्फोट और मकान गिरने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस और संबंधित विभाग घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे के कारणों पर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।
यह भी पढ़ें - Fatehpur: मवेशियों को चारा देने गई मां , पीछे से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबे दो भाई; 8 साल के मासूम की मौत
घटना के बाद पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिक भी राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है और मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है।
Location : Fatehpur
Published : 28 September 2026, 6:42 PM IST