Fatehpur News: ‘वीडियो वायरल कर दूंगा…’, प्यार के नाम पर ब्लैकमेलिंग और मतांतरण का गंदा खेल, आरोपी सलाखों के पीछे

फतेहपुर के खखरेडू थाना क्षेत्र में एक युवती को डराने-धमकाने और उस पर अनुचित दबाव बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी की है।

Updated : 28 April 2026, 5:38 AM IST

Fatehpur: जनपद के खखरेडू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक पर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डेढ़ साल तक किया शोषण, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खखरेडू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मंसूर अहमद ने गांव की ही एक 19 वर्षीय युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इन्हीं वीडियो के आधार पर आरोपी पिछले डेढ़ साल से युवती को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

Auraiya News: नशे में धुत दबंगों ने महिला लेखपाल को दी गांव न आने की धमकी, सरकारी काम में बाधा डालने पर केस दर्ज

धर्म परिवर्तन से इनकार पर जान से मारने की धमकी

शिकायत के मुताबिक, आरोपी मंसूर अहमद युवती पर लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। जब युवती ने इससे साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 25 अप्रैल की सुबह जब युवती घर में बदहवास हालत में रोती हुई मिली, तब परिजनों को इस पूरी आपबीती का पता चला।

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में खूनी हाईवे एक बार फिर बना 4 लोगों की मौत की वजह, जाने क्या है हादसा

पुलिस की कार्रवाई: आरोपी को भेजा गया जेल

युवती के पिता बाहर मजदूरी करते हैं, ऐसे में माँ ने हिम्मत जुटाकर थाने पहुँचकर लिखित तहरीर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पौली गेट मलिहाबाग के पास से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया है।

Location :  Fatehpur

Published :  28 April 2026, 5:38 AM IST