इसे कहते है असली मर्द और उसका प्यार: प्रेमिका का हुआ गैंगरेप, फिर भी नहीं छोड़ा साथ

फतेहपुर के खागा में हुई एक दर्दनाक घटना के बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। जहां लोग रिश्ते टूटने की आशंका जता रहे थे, वहीं युवती के मंगेतर ने ऐसा फैसला लिया जिसने समाज को नई सोच दी। मंदिर में हुई इस शादी का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 May 2026, 10:52 AM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। एक ओर जहां समाज अक्सर पीड़िताओं को सवालों के घेरे में खड़ा कर देता है वहीं दूसरी ओर एक युवक ने अपनी मंगेतर का साथ निभाकर यह साबित कर दिया कि सच्चा प्रेम परिस्थितियों का मोहताज नहीं होता।

युवती के साथ हुआ था गैंगरेप

बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को युवती अपनी बुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर कथित गैंगरेप किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना के बाद भी नहीं छोड़ा साथ

इस दर्दनाक घटना के बाद जहां युवती और उसका परिवार मानसिक पीड़ा से गुजर रहा था वहीं उसके मंगेतर ने ऐसा कदम उठाया जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। युवक ने न केवल युवती का साथ नहीं छोड़ा, बल्कि उसे पूरे सम्मान के साथ अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

जब तक ठीक थे, तब तक ससुर जी की सेवा, बीमार होते ही कर दी ऐसी हरकत, बहुरानी बोलने पर अब आने लगी शर्म

दोनों ने शहर के सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर विवाह रचाया। मंदिर परिसर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

परिवार ने जताई खुशी

हालांकि दूल्हा-दुल्हन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आए, लेकिन दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर खुशी जाहिर की। परिवार का कहना है कि जो दुखद घटना हुई उसे वे अब पीछे छोड़ देना चाहते हैं। उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों आज साथ हैं और खुश हैं।

4 बच्चों वाली भाभी बोली- देवर जी शादी कहीं भी करो, सुहागरात मेरे साथ ही मनाना, जब नहीं मानी बात तो खेत में बुलाकर…

परिजनों ने कहा कि समाज को भी इस घटना से सीख लेने की जरूरत है। पीड़िता को सहानुभूति नहीं, सम्मान और साथ की जरूरत होती है। युवक के इस फैसले ने यह संदेश दिया कि किसी लड़की की पहचान उसके साथ हुई घटना नहीं होती।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सराहना

वायरल वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे “सच्चे प्रेम” और “मानवता” की मिसाल बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे फैसले समाज की सोच बदलने का काम करते हैं। यह शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि उन सोचों पर एक बड़ा जवाब भी है जो पीड़िताओं को ही कटघरे में खड़ा कर देती हैं।

Location :  Fatehpur

Published :  11 May 2026, 10:52 AM IST