खागा रेप कांड के मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर पर बड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर
फतेहपुर के खागा रेप कांड में फरार मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर पर पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है और सात टीमों को लगाया गया है। साथ ही उसकी ओर से कब्जाई गई चारागाह जमीन को खाली कराते हुए अतिक्रमण हटाया गया है।