फतेहपुर में मामूली विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर भटहा गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 February 2026, 10:05 AM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर भटहा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद किसी छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं। आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग झगड़ा शांत कराने का प्रयास करते दिखते हैं।

फतेहपुर में चालान पर बवाल: अंडरलोड गाड़ी का चालान? खनिज विभाग दफ्तर में हंगामा

पुलिस जांच में जुटी

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हुसैनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान बना मौत का कुंआ, भाई-बहन की जान गई

ग्रामीणों में चर्चा का विषय

घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ते विवाद चिंता का विषय हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 20 February 2026, 10:05 AM IST