Fatehpur: कब्रिस्तान में नीम के पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में मची सनसनी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास स्थित कब्रिस्तान में नीम के पेड़ से 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 November 2026, 4:43 PM IST

Fatehpur: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को नीम के पेड़ से फंदे पर लटका 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान 

जानकारी के अनुसार, छेऊका गांव निवासी बासदेव गुप्ता (60) पुत्र जयलाल गुप्ता का शव आनंदेश्वर मंदिर के पास कब्रिस्तान में नीम के पेड़ की डाल से नीले रंग की तहमत के सहारे लटका मिला। उसी डाल पर भगवा रंग का सफेद धारीदार अगौछा भी रखा हुआ था। वहीं, पास में पीपल के पेड़ के नीचे उनकी साइकिल खड़ी मिली।

मृतक की साइकिल

फतेहपुर में यमराज बना तेज रफ्तार ट्रक, जिम जा रहे तीन युवकों की कुचलकर दर्दनाक मौत

सुबह छह बजे तक घर पर मौजूद थे बासदेव

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बासदेव सुबह करीब छह बजे तक घर पर मौजूद थे। बताया जाता है कि परिवार में अक्सर घरेलू कलह होती रहती थी। उनका पुत्र कुलदीप गुप्ता अपनी बड़ी बहन के यहां बिंदकी गया हुआ है, जबकि पत्नी शांति देवी गुप्ता अपने मायके टेनी, खागा गई हुई हैं।घटना के समय परिवार के दोनों सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि, इन परिस्थितियों का बुजुर्ग की मौत से क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Fatehpur News: फतेहपुर में फर्जी लूट का खुलासा, कम सैलरी से नाराज ड्राइवर ने खुद रची गोलीकांड की साजिश

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Location :  Fatehpur

Published :  18 November 2026, 4:34 PM IST