Fatehpur Fire Accident: ललौली थाना क्षेत्र में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के लोहरगढ़वा गांव में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए की नकदी और घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 February 2026, 3:18 AM IST

Fatehpur: जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के लोहरगढ़वा गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है।

घरेलू सामान जलकर नष्ट

जानकारी के अनुसार लोहरगढ़वा निवासी भाने पुत्र इंद्रपाल निषाद के घर में विद्युत शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में रखा डबल बेड, टीवी, मोबाइल, पंखा, कूलर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

Surajkund Mela Accident: कौन थे सूरजकुंड हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद

आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था।

IND vs USA: भारत ने पहला मैच किया अपने नाम, USA को 29 रनो से हराया

पीड़ित परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पीड़ित परिवार के अनुसार आग में करीब छह हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात भी जल गए हैं। पीड़ित की पत्नी आशा देवी ने बताया कि आग की घटना में उनकी गृहस्थी पूरी तरह नष्ट हो गई है और परिवार के सामने रहने-खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 8 February 2026, 3:18 AM IST