Fatehpur: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत, गांव में पसरा मातम

यूपी के फतेहपुर में सोमवार को दर्दनाक और दुखद घटना सामने आयी है। औंग थाना क्षेत्र स्थित मैदा फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 December 2025, 6:10 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक मैदा फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के पास स्थित एमएलएमपी मैदा फैक्ट्री की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के जमानियां थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी मंटू (25 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है।

रात की ड्यूटी पर था मृतक

जानकारी के अनुसार मृतक फैक्ट्री में मजदूरी करता था और बीती रात ड्यूटी पर था। सुबह जब फैक्ट्री परिसर में उसकी मौत की जानकारी फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

फतेहपुर में नहर पुल के पास अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश; जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद देर से खोला गया फैक्ट्री गेट

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस जब फैक्ट्री पहुंची तो प्रबंधन ने काफी देर तक गेट नहीं खोला। पुलिस के सख्त रुख अपनाने के बाद फैक्ट्री का गेट खोला गया। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर मौजूद मजदूरों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।

भाई ने बताई पूरी बात

मृतक के भाई कृष्णा ने बताया कि उसकी ड्यूटी दिन में थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था, जबकि उसके भाई मंटू की रात की शिफ्ट थी। सुबह उसे मंटू की मौत की सूचना मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

Fatehpur Crime: फतेहपुर में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, जानिये पूरा मामला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

औंग थाना प्रभारी ने बताया कि मजदूर की मौत ठंड लगने, हार्ट अटैक या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 22 December 2025, 6:10 PM IST