रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि10 हजार गंवाकर लहुलुहान कोतवाली पहुंचा युवक? फर्रुखाबाद का चौंकाने वाला मामला!

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में कार्यक्रम से लौट रहे युवक ने दो लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और 10 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 25 July 2026, 11:48 AM IST
google-preferred

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। ग्राम लाक्खा खेड़ा, भोलेपुर निवासी एक युवक ने दो लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 10,000 रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार्यक्रम से लौटते समय रास्ता रोकने का आरोप

पीड़ित गौरव गौतम, पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम लाक्खा खेड़ा, भोलेपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 24 जुलाई की रात करीब 9:50 बजे अपने साथी कुनाल सैनी और करन बाथम के साथ मोहम्मदाबाद में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही वे फतेहगढ़ रोड की ओर पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

Farrukhabad: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण, जानिए किन गांवों पर मंडराया डूबने का खतरा?

मारपीट के बाद 10 हजार रुपये छीनने का आरोप

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर गौरव गौतम के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथापाई की और उनकी जेब में रखे 10,000 रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

दो लोगों को किया नामजद

पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। बाद में आरोपियों की पहचान श्यामू पुत्र तेजराम और धर्मेंद्र पुत्र अजय कुमार, निवासी ग्राम गैसिंहपुर, कोतवाली मोहम्मदाबाद के रूप में हुई। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Farrukhabad: ट्रेन की चपेट में आने से महिला के दोनों पैर कटे, पति को भीड़ ने बनाया बंधक

पुलिस जांच में जुटी

मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Location :  Farrukhabad

Published :  25 July 2026, 11:48 AM IST

Related News

Advertisement