Farrukhabad Crime: कमालगंज में फायरिंग…युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कमालगंज कस्बे में गुरुवार शाम मामूली विवाद के बाद एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत…पढ़ें पूरी खबर

Updated : 19 March 2026, 9:14 PM IST

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कमालगंज कस्बे में गुरुवार शाम मामूली विवाद के बाद एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के अनुसार, थाना कमालगंज क्षेत्र के साग पहाड़िया निवासी शिशुपाल का पुत्र शिवा उर्फ बऊआ ठाकुर मोहल्ला गंगा गली स्थित हनुमान मंदिर के पास अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने तमंचे से अचानक फायर झोंक दिया। गोली शिवा के सीने के पास लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।

गैस एजेंसियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गोदाम में छिपाए 27 सिलेंडर बरामद, रेस्टोरेंट में ऐसे हुआ भंडाफोड़

घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कमालगंज ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मानसिंह वर्मा ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा और थाना अध्यक्ष ललित कुमार मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायल का हालचाल लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कन्नौज में दरिंदगी की हद पार: खेल-खेल में खत्म कर दी जिंदगी, दो किलोमीटर दूर मौत थी इंतजार में…

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अगन नामक युवक पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि थाना कमालगंज में आज ही निरीक्षक ललित कुमार ने नया चार्ज संभाला था। ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना को अपराधियों द्वारा पुलिस के लिए खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, बीती रात पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व थाना प्रभारी अवध नारायण पांडे का तबादला कर दिया गया था।फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Location : 
  • farrukhabad

Published : 
  • 19 March 2026, 9:14 PM IST