
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है (img: Dynamite News)
Badaun: सोमवार शाम ससुराल जाने के लिए घर से निकले 45 वर्षीय किसान की रास्ते में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक कुल्छौरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसा बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार (45) पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। वह कासगंज जिले के सोरों कस्बे के गांव लाले नगरा मजरा मालिकपुर के रहने वाले थे।
बताया गया कि उपेंद्र कुमार अपने घर से बाइक लेकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान जब वह कुल्छौरा गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।
ये भी पढ़ें: Deoria: रेलवे ट्रैक पर शौच करने गए मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत, पत्नी-बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
अनियंत्रित होने के बाद बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि उपेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल उपेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उपेंद्र कुमार पेशे से किसान थे। उनके परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे बताए जा रहे हैं। हादसे में उनकी मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुराल जाने के लिए घर से निकले उपेंद्र के साथ रास्ते में हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
ये भी पढ़ें: झांसी कांड में हैरान करने वाला यूटर्न, छेड़छाड़ की पूरी कहानी निकली फर्जी; वायरल तस्वीर ने खोल दिए सारे राज
घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Location : Badaun
Published : 5 October 2026, 9:20 PM IST
Topics : Accident in Badaun Badaun News Farmer Death UP News