जेल में बंद पति से मिलकर लौट रहा था परिवार, रास्ते में हादसा; 4 साल के बच्चे की मौत

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग पर टेवां बाजार स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 October 2026, 8:13 PM IST

कौशाम्बी: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग पर टेवां बाजार स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को मंझनपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार वर्षीय अवन को मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक

महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर निवासी पृथ्वीराज की पत्नी कुशमा देवी अपने परिवार के लोगों के साथ मंगलवार को कौशाम्बी जिला जेल में बंद पति से मिलने गई थीं। बताया जा रहा है कि उनके पति मारपीट के आरोप में करीब तीन महीने से जेल में बंद हैं। जेल में मुलाकात के बाद सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेवां बाजार स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए।

शराब नहीं देने पर सेल्समैन पर चलाई गोली! मऊरानीपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

घायलों में बैरागीपुर निवासी चार वर्षीय अवन पुत्र पृथ्वीराज और एक वर्षीय सुग्गा पुत्र पृथ्वीराज शामिल थे। डॉक्टरों ने अवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक वर्षीय सुग्गा को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में कुशमा देवी (30) और उनके साथ बाइक पर सवार बिंदेश्वरी प्रजापति (30) पुत्र रामराज, निवासी गौसपुर टिकरी, थाना मंझनपुर तथा छोटे लाल (38), निवासी बैरागीपुर, थाना महेवाघाट भी घायल हुए।

प्रयागराज रेफ

घायल छोटे लाल को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया, जबकि बिंदेश्वरी प्रजापति के परिजनों ने उन्हें मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सीतापुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, आखिर ऑपरेशन के बाद क्या हुआ? अस्पताल पर गंभीर आरोप

वहीं, घायल कुशमा देवी का मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे में मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Location :  कौशाम्बी

Published :  27 October 2026, 8:13 PM IST