मंडप सजा था, बस फेरों की थी देर… तभी पहुंची टीम और रुक गई शादी; पढ़ें सनसनीखेज खबर

एटा के एक गांव में चल रही एक ऐसी तैयारी, जिसने हर किसी को चौंका दिया। सब कुछ तय था, रस्में भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन तभी हुआ कुछ ऐसा जिसने पूरी कहानी बदल दी। एक मासूम की जिंदगी एक बड़े फैसले के मोड़ पर थी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 April 2026, 1:03 PM IST
google-preferred

Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय मासूम बच्चे की शादी कराई जा रही थी। बाल विवाह की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने बिना देरी किए तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंच गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह मामला थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जैसे ही टीम को सूचना मिली उन्होंने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त अभियान चलाया। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति को संभाला और बाल विवाह को रुकवाया। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन टीम की सतर्कता से एक नाबालिग का भविष्य अंधकार में जाने से बच गया।

Ballia: जानें किसानों की मेहनत को आग से बचाव के लिए प्रशासन ने क्या की पहल

बच्चे की हो रही काउंसलिंग

रेस्क्यू के दौरान बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में संरक्षण के लिए रखा गया है। वहां उसकी काउंसलिंग और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है, ताकि उसे सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

नारी शक्ति को सलाम: जब सबने छोड़ा साथ, तब ‘ममता’ बनी उम्मीद; अदम्य साहस से समाज को दिखाई नई दिशा

इस पूरे अभियान में टीम प्रभारी ज्योति शर्मा, परामर्शदाता सपना तोमर और केस वर्कर सूर्यप्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं थाना पिलुआ पुलिस ने भी पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए कार्रवाई में सहयोग दिया।

Location :  Etah

Published :  22 April 2026, 1:03 PM IST

Advertisement