Etah: कार के बोनट पर छलक रहे थे जाम, 16 थानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

एटा में पुलिस ने ऐसा ऑपरेशन चलाया जिसने रातभर शहर में सनसनी फैला दी। सार्वजनिक जगहों और कारों में शराब पीने वालों पर अचानक हुई कार्रवाई से कई लोग चौंक गए। 16 थानों की संयुक्त टीमों ने जिन हालात में लोगों को पकड़ा, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 May 2026, 2:50 PM IST

Etah: एटा जिले में पुलिस ने देर रात ऐसा अभियान चलाया, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों में खलबली मच गई। SSP डॉ. इलामारन के निर्देशन और SP सिटी श्वेताभ पांडेय के निकट पर्यवेक्षण में जिले के 16 थानों में एक साथ ऑपरेशन “कार-बार” चलाया गया।

इन स्थानों पर चलाया गया अभियान

इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सुनसान इलाकों और हाईवे किनारे गाड़ियों की सघन चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान कार के अंदर, बोनट पर और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए कई लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। इतना ही नहीं, कुछ लोग शराब के नशे में वाहन चलाते भी मिले, जिनसे सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।

प्रयागराज में धरती के नीचे छिपा बड़ा रहस्य…वैज्ञानिक भी हैरान! क्या सच में लौट आई ‘गायब’ सरस्वती?

धारा 34 के तहत कार्रवाई

पुलिस ने कुल 138 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 34 के तहत कार्रवाई की। अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाले अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर लोग पुलिस को देखकर मौके से भागते भी नजर आए।

Car Crash Test: जिस कार को आप सबसे सुरक्षित समझ रहे थे, उसी ने क्रैश टेस्ट में दिया बड़ा धोखा, देखें रिपोर्ट

SP सिटी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि सार्वजनिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का साफ संदेश है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Etah

Published :  14 May 2026, 2:50 PM IST