
हादसे की तस्वीर (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा घटा, जिसमें रोडवेज बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहन रेलवे पुल से नीचे खाई में जा गिरी। जिसके बाद इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बस आनंद विहार से फर्रुखाबाद जा रही थी। जैसे ही बस एटा के रेलवे पुल पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन नियंत्रण खो बैठे और सीधे पुल से नीचे खाई में जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। टक्कर के बाद सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में चंबल सामग्री भरी हुई थी, जो हादसे के बाद एक कार पर जा गिरा। कार ट्रक के नीचे दब गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
एटा में मौत का मामला: जाम-प्रदर्शन के बीच केस में बड़ा मोड़, खड़े हुए बड़े सवाल
इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि कई को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।
एटा में रेलवे पुल पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस और ट्रक खाई में गिर गए और करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।#Etah #RoadAccident #BusTruckCollision pic.twitter.com/9HBOKn1ZQg
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 11, 2026
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। क्रेन की मदद से खाई में गिरे बस, ट्रक और कार को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर यातायात भी नियंत्रित किया।
सरकारी अस्पताल में चल रहा निजी कारोबार? एटा डॉक्टर की खतरनाक कहानी सामने आई; Viral Video पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद रेलवे पुल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि आगे की जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Etah
Published : 11 April 2026, 1:33 PM IST