
औरैया में हर्षोल्लास से मनाई ईद
Auraiya: यूपी के औरैया जनपद और फफूंद में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में रौनक देखी गई और हजारों अकीदतमंदों ने खुदा की इबादत में सिर झुकाकर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
औरैया के फफूंद में सुबह से ही ईद का जोश-खरोश देखने को मिला। नगर की मुख्य ईदगाह सहित तीन प्रमुख मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।
बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।
नगर के बाईपास स्थित मुख्य ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती की मौजूदगी में पेश इमाम सैयद नवाज़ अख्तर ने नमाज कराई। वहीं, बाबा का पुरवा स्थित ईदगाह में पौने नौ बजे और जामा मस्जिद आस्ताना आलिया समदिया में सुबह 9 बजे नमाज पढ़ी गई।
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, यूपी से पकड़ा गया 14 वां आरोपी, अब सामने आएगा असली राज
नमाज के बाद जब हजारों हाथ एक साथ रब की बारगाह में उठे, तो मंजर बेहद भावुक था। सभी ने एक स्वर में मुल्क में भाईचारे और तरक्की की दुआएं मांगी। इस मौके पर राजनीति और प्रशासन का भी पूरा सहयोग नजर आया।
क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने अपने समर्थकों के साथ ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार और थानाध्यक्ष अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। नगर पंचायत फफूंद द्वारा साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे, सड़कों पर कलई डलवाई गई थी ताकि नमाजियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ईद की बदाई देते हुए
औरैया डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि इस पावन अवसर पर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए। उन्होंने सभी जनपदवासियों को ईद की तहे दिल से मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है। जिस प्रकार सेवइयों में मिठास होती है। उसी प्रकार इस त्योहार को मिठास के साथ सभी लोगों ने मिल जुलकर मनाया।
Location : Auraiya
Published : 22 March 2026, 5:30 AM IST
Topics : Auraiya Eid Mubarak Eid ul Fitr